{"_id":"64ef9add6b953303f10dcfa7","slug":"former-pti-blackmailed-11th-class-student-and-extorted-10-thousand-now-asked-for-jewelry-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-187937-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पूर्व पीटीआई ने 11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर 10 हजार ऐंठे, अब मांगे गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पूर्व पीटीआई ने 11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर 10 हजार ऐंठे, अब मांगे गहने
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में स्कूल के पूर्व पीटीआई शिक्षक ने 11वीं की छात्रा की आपत्तिजनक वीडियो स्कूल के ही छात्रों को भेजकर ब्लैकमेल किया। ब्लैकमेल करके पीटीआई ने छात्रा से 10 हजार रुपये ऐंठ लिए और अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से नकदी व गहने चोरी करके लाने का दबाव बना रहा है। परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को जानकारी देकर नंदग्राम थाने में विकास भाटी समेत दो नामजद छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
छात्रा के चाचा ने बताया कि आरोपी विकास भाटी स्कूल में पीटीआई था। सितंबर 2022 से स्कूल प्रबंधन ने उसे निकाल दिया था। आरोप है कि विकास भाटी ने कुछ छात्राओं पर स्कूल से नाम कटवाकर उस स्कूल में दाखिला लेने के लिए कहा था, जिसमें वह जा रहा था। इसमें कुछ छात्राओं ने दाखिला भी करा लिया था। उन्होंने बताया कि इसी फरवरी 2023 में पीटीआई ने उनकी भतीजी को कॉल की और उसके स्कूल के दोस्तों के बारे में परिवार को बताने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने के लिए उसने उनकी भतीजी से उसके अश्लील वीडियो मांगे। मना करने पर उसने धमकी दी। डर से उसने वीडियो भेज दिए। आरोप है कि पीटीआई ने उन वीडियो को उसके दो सहपाठियों को भेज दी। इसके बाद वे उसे ब्लैक मेल करने लगे। उन्होंने उससे कई बार 10 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद लगातार उनकी मांग बढ़ने और घर से गहने लाकर देने के लिए कहने लगे। परेशान होकर उसने शिकायत की। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के चाचा के आधार पर केस किया है। विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों छात्रों पर भी कार्रवाई की गई है।