फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former MLA s son beats mobile seller badly in restaurant in Hapur

पूर्व विधायक के बेटे की दबंगई: साथियों संग रेस्तरां में युवक को जमकर पीटा... फिर BJP नेता को फोन कर कही ये बात

Sun, 03 Nov 2024 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Nov 2024 11:14 PM IST
सार

UP Crime News Today: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपियों ने किसी भाजपा नेता को फोन किया।

विज्ञापन
Former MLA s son beats mobile seller badly in restaurant in Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर के एक मोबाइल विक्रेता ने पूर्व विधायक गजराज सिंह के पुत्र सतेंद्र सिंह उर्फ बोबी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी अंकुश कुकरेजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी मोबाइल फोन की दुकान है। पूर्व में मोहल्ला श्रीनगर निवासी पूर्व विधायक के पुत्र सतेंद्र उर्फ बोबी ने उसकी दुकान पर आया और पांच लाख रुपये की मांग करता था।

विज्ञापन

दो नवंबर की रात को वह दिल्ली रोड स्थित एक रेस्तरां में दुकान में काम करने वाले विनीत के साथ थाना खाने गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी बोबी, राहुल शर्मा, अरचित बंसल, अमरदीप कलैथर व चार अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी व उसके साथियों ने मांग पूरी न करने पर उसके साथ पिस्टल, चाकू व लोहे की रॉड व लाठी-डंडे से जान से मारने की नीयत से रेस्तरां में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट करने के बाद आरोपियों ने किसी भाजपा नेता मोहित पाल को फोन कर बताया कि उसका काम हो गया है। वहीं पूर्व विधायक गजराज सिंह का फोन बंद आ रहा था। सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी का न होकर मारपीट करने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed