फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Formed a relationship with a teenage girl on the pretext of marriage

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर किशोरी से बनाए संबंध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Formed a relationship with a teenage girl on the pretext of marriage
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में निवासी 15 साल की किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक पर संबंध बनाने का आरोप है। किशोरी ने पहले दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, बाद में मुकदमा लोनी बॉर्डर थाने में ट्रांसफर हो गया। अब लोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ रहती है। किशोरी का आरोप है कि बीते 8 दिसंबर 2022 को मामा के लड़के की शादी थी। शादी में रितिक नाम का लड़का उनसे मिला। रितिक ने अपनी सोशल मीडिया साइट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। सोशल मीडिया पर दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत भी शुरू हो गई। रितिक ने पहले दोस्ती की फिर शादी करने की बात कही। उन्होंने रितिक को मिलने के लिए बीते फरवरी को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपने घर बुलाया। उस समय घर पर कोई नहीं था। किशोरी के मना करने पर रितिक ने उनके साथ संबंध बनाए। रितिक ने कहा कि कुछ नहीं होगा दोनों शादी करेंगे। किशोरी रितिक की बातों में आ गई। जब भी मां घर पर नहीं होती थी, तो रितिक आ जाता था। बीते 20 मार्च को फिर से संबंध बनाए। इसके बाद किशोरी घर पर ठीक से खाना नहीं खा पा रही थी। तबीयत ठीक नहीं होने पर किशोरी को उसके परिजन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। अस्पताल में किशोरी की जांच हुई। जांच में किशोरी का गर्भवती होना पाया गया। किशोरी ने दिल्ली में घटना होना बताया और दिल्ली के नंदनगरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में घटना स्थल लोनी का होना पाया गया तो मुकदमा लोनी बॉर्डर थाने में ट्रांसफर हुआ। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed