{"_id":"57f29ee44f1c1bab3326fb2e","slug":"for-without-fitness-certificates-do-not-operate-the-school-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फिटेनस प्रमाणपत्र लिए संचालित न हों स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फिटेनस प्रमाणपत्र लिए संचालित न हों स्कूली वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम निधि केसरवानी ने आदेश दिया है कि बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले वाहनों में अगर स्कूली बच्चे नजर आएं तो ऐसे वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बच्चों के जीवन को किसी भी स्थिति में खतरे में नहीं डाला जा सकता।
विज्ञापन
डीएम सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने एआरटीओ से कहा कि विशेष अभियान चलाकर जोन वार स्कूली वाहनों की जांच की जाए। साथ ही शिविर लगाकर वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र दिए जाएं। यह प्रमाणपत्र वाहन चालक सामने के शीशे पर चस्पा करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद भी यदि बिना फिटनेस कराए कोई वाहन बच्चों को स्कूल लाने या ले जाने का काम करता है तो उसे जब्त किया जाए और चालक-मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने विभिन्न मार्गों पर बने अनावश्यक कट को समाप्त करने, चौराहों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
बैठक में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार, एआरटीओ शेर सिंह के साथ ही लोक निर्माण विभाग, जीडीए, और एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।