{"_id":"6abbcd482078d84a7a000360","slug":"food-safety-department-team-conducted-raids-on-dairies-sweet-shops-and-factories-in-ghaziabad-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: डेयरी-मिठाई की दुकान पर छापा, मिली चूहे की बीट-कॉकरोच; कारखाना सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: डेयरी-मिठाई की दुकान पर छापा, मिली चूहे की बीट-कॉकरोच; कारखाना सील
Tue, 29 Sep 2026 08:08 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:08 PM IST
सार
गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेयरी, मिठाई की दुकानों और कारखानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
डेयरी-मिठाई दुकानों में मिली गंदगी और कीड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को डेयरी, मिठाई की दुकानों और कारखानों पर कार्रवाई की। जिसमें कहीं एक्सपायर खाद्य पदार्थ, चूहे की बीट और कॉकरोच और कीड़े पाए गए। गंदगी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों ने कारखाना को बंद करा दिया और खाद्य पंजीकरण को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
तीन स्थानों पर हुई कार्रवाई में कुल एक क्विंटल डेयरी पदार्थ को नष्ट भी कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्र ने बताया कि मोदीनगर के सिखेड़ा रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नाथजी स्वीट्स के कारखाने की जांच में बड़ी संख्या में एक्सपायर खाद्य पदार्थ पाए।
विज्ञापन
टीम ने उनके पूरे कारखाने की जांच की जिसमें चारों तरफ गंदगी, भंडारगृह में चूहों की बीट, डीप फ्रीजर में कॉकरोच और कीड़े पाए गए। वहां से पनीर, बेसन, लड्डू, घी, अमोनियम बाई कार्बोनेट के पांच नमूने लिए गए और परिसर को सुधार होने तक बंद कराया दिया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही उसका खाद्य पंजीकरण को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा मुरादनगर जलालपुर रोड स्थित प्रणामजी डेयरी पर टीम औचक पहुंची जहां जांच में पता चला कि डेयरी बिना लाइसेंस के संचालित हो रही है। मौके पर काफी गंदगी और दुर्गंध फैला हुआ मिला। टीम ने घी, खोया और दूध के तीन नमूने लिए और चालान करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए।
इसके बाद मोदीनगर कस्बा के राजा स्वीट्स से मिठाइयों के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।