फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Food Safety Department found pesticides in chilli powder samples

सारे सैंपल फेल: कहीं आप तो नहीं छिड़क रहे अपने खाने में ये लाल 'मौत', मिर्च पाउडर के नमूनों में मिला कीटनाशक

Thu, 11 Jul 2024 04:29 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने हांगकांग के लैब की जांच में नामी कंपनियों के मसालों में कीटनाशक एथिलीन मिलने के मामले के बाद सरकार के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया था।

विज्ञापन
Food Safety Department found pesticides in chilli powder samples
मिर्च पाउडर के सैंपल में मिला कीटनाशक - फोटो : iStock

विस्तार

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग के चलाए विशेष अभियान के दौरान लिए गए मसालों के सैंपल की रिपोर्ट में मिर्च में कीटनाशक की मात्रा मिली है। विभाग ने विभिन्न स्थानों के मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट से सीधे सैंपल एकत्र किए थे जिनकी जांच हैदराबाद के तेलांगाना लैब में कराई गई थी। 18 सैंपल में से सात सैंपल की रिपोर्ट मिली है जिसमें से सातों मिर्च के सैंपल में यह कीटनाशक पाया गया है। 

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने हांगकांग के लैब की जांच में नामी कंपनियों के मसालों में कीटनाशक एथिलीन मिलने के मामले के बाद सरकार के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान में लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर सहित शहरी क्षेत्र में जहां मसालों का उत्पादन किया जाता है वहां से सैंपल एकत्र किए थे। 18 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए थे जिसमें से सात सैंपल की रिपोर्ट सेहत के लिए असुरक्षित पाई गई है। यह सातों सैंपल मिर्च पाउडर के हैं। जिसमें पैकेट बंद और खुले सभी प्रकार के मसालों के सैंपल शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल की जांच रिपोर्ट में एथिलीन नहीं पाया गया है लेकिन अन्य कीटनाशक की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है। वाद दायर करने के लिए रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। इस रिपोर्ट को आयुक्त खाद्य सुरक्षा को भेज दिया जाएगा। उनकी स्वीकृति के बाद एसीजीएम-प्रथम कोर्ट में वाद दायर होगा। दोष साबित होने के बाद दोषियों के लिए तीन महीने की सजा और तीन लाख के जुर्माने का प्रावधान है। 

विज्ञापन

जिले में इससे पहले जितने भी मसालों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं उनमें कीटनाशक की मात्रा नहीं मिली है। पहली बार इन मसालों की जांच हैदराबाद के सरकारी मान्यता प्राप्त लैब में कराई गई है। इससे पहले अधिकतर हल्दी और मिर्च पाउडर में रंग की मिलावट ही पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed