फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   food distribution with amar ujala foundation

जज्बा बरकरार, नहीं होने दी जा रही भोजन की किल्लत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
food distribution with amar ujala foundation
जज्बा बरकरार, लॉकडाउन में नहीं होने दी जा रही किल्लत - अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाओं की ओर से जारी है मुहिम - विभिन्न क्षेत्रों में 6500 स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है भोजन और राशन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के 17 दिन पूरे हो चुके हैं और यह गाजियाबाद शहर केलोगों का जज्बा ही है कि इन दिनों में एक भी मामला भूखा रहने, जरूरी वस्तुओं की कमी, दवा न मिलने जैसा सामने आया हो। शुक्रवार को भी इसी जज्बे के साथ अमर उजाला फाउंडेशन ने महाराजा अग्रसेन रसोई, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय त्यागी ब्राहम्ण सभा, पगडंडियां संस्था, बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद के साथ लोगों तक खाना और कच्चा राशन पहुंचाया। कहीं संस्थाएं खुद तो कहीं पुलिस के जरिए लोगों तक पहुंच रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सुरक्षा उपायों के साथ 6500 भोजन और राशन के पैकेट वितरित किए गए। लोहियानगर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुबह से ही अपनी मुहिम में जुट जाते हैं। उपाध्यक्ष सचिन गर्ग के नेतृत्व में भोजन के पैकेट तैयार कराए जा रहे हैं। इसी तरह से महाराजा अग्रसेन रसोई भी अपनी कवायद को तय योजना के साथ अंजाम तक पहुंचा रही है। अखिल भारतीय त्यागी ब्राहम्ण सभा क्षेत्रों और लोगों को चिन्हित कर कच्चा राशन पहुंचा रही है जबकि पगडंडियां संस्था अपनी सोसायटी गौड़ होम्स से भोजन के पैकेट एकत्रित कर लोगों को वितरित कर रही है। --- पुलिस के माध्यम से बांटे पैकेट अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लोहियानगर में भोजन तैयार कराया। इसकेबाद पुलिस के माध्यम से इनको वितरित कराया गया। उपाध्यक्ष सचिन गर्ग ने बताया कि पहले रमतेराम रोड में भोजन तैयार कर वितरित कराया जा रहा था लेकिन अब लोहियानगर से इसकी शुरुआत की गई है ताकि लोहियानगर, नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों में भी भोजन पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करीब एक हजार भोजन के पैकेट वितरित किए गए। --- पांच हजार लोगों तक पहुंच रही है मदद महाराजा अग्रसेन रसोई नगर निगम, सिविल डिफेंस, आईएएमए बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया और परमार्थ समिति के साथ अपनी कवायद को जारी रखे हुए है। संस्था के पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि रसोई को सैनिटाइज कर भोजन तैयार कराया जाता है। करीब 5000 पैकेट प्रतिदिन तैयार कर दोपहर डेढ़ बजे से पहले वितरित किए जाते हैं। दूसरे चरण में शाम साढ़े सात बजे तक खाना तैयार कर वितरण केलिए रवाना कर दिया जाता है। इस मौके पर डा. राजेश कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, राजीव कुमार गुप्ता, राजीव कुमरा सिंघल, लोकेश सिंघल आदि मौजूद रहे। --- पगडंडियां संस्था ने बांटे 200 पैकेट पगडंडियां संस्था ने लॉकडाउन में चिहिन्त परिवारों को शुक्रवार को भोजन पहुंचाया। यह संस्था लगातार अपनी मुहिम को चला रही है। संस्था की अध्यक्ष शालू पांडेय ने बताया कि सोसायटी केलोगों की मदद के बिना यह कार्य संभव नहीं है। लोग अपनी जिम्मेदारी मानते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। करीब 200 पैकेट भोजन के वितरित किए गए हैं। --- बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन ने बढ़ाए कदम बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को भोजन वितरण का कार्य जारी रखा। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि इंदिरापुरम की विभिन्न साइटों पर श्रमिकों और सुरक्षा गार्डों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इसके अलावा प्रताप विहार और विजयनगर सहित अन्य क्षेत्रों में भोजन के 350 पैकेट वितरित किए गए। इस मौके पर सुरेंद्र अरोड़ा, आरके गुप्ता, पारस नारंग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed