फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fog Sitm: cancellation of trains in tension

कोहरे का सितम : ट्रेनें कैंसल होने से लोग परेशान

Mon, 12 Dec 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fog Sitm: cancellation of trains in tension
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

कोहरे ने लोगों की प्लानिंग भी फेल कर दी है। कोहरे के कारण ट्रेनें कैंसल होने से लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ रही है। चार महीने पहले यात्रा के लिए रिजर्वेशन करा चुके लोगों को अब आनन-फानन में दूसरे विकल्प भी नहीं मिल पा रहे। कोहरे के कारण मंगलवार को भी महानंदा, पद्मावत और फरक्का एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी।

विज्ञापन



शादियों के सीजन में ट्रेनों में भीड़ ज्यादा रहती है। गाजियाबाद से भी प्रतिदिन करीब 20 हजार लोग रिजर्वेशन पर और 35 हजार लोग जनरल टिकट और एमएसटी पर सफर करते हैं। अब कोहरे की वजह से ट्रेनें कैंसल होने लगी हैं। ऐसे में रिजर्वेशन करा चुके लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्
विज्ञापन


रेन कैंसल होने से अधिकांश लोग यात्रा रद्द कर रहे हैं तो कुछ लोग रिफंड लेकर गंतव्य तक दूसरे यातायात साधनों से पहुंच रहे हैं। पटेल नगर निवासी अंकित कुमार ने बताया कि उन्हें परिवार समेत 10 दिसंबर को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से वाराणसी शादी में जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने से पहले ट्रेन की जानकारी तो पता चला कि ट्रेन कैंसल कर दी गई है। सफर लंबा होने और दूसरा आसान विकल्प न मिलने पर शादी में जाना कैंसल करना पड़ा।
..
आज भी रद्द रहेंगी कई ट्रेनें
कोहरे से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल सुधर नहीं रहा है। इसकी वजह से सोमवार को लखनऊ-दिल्ली शताब्दी, लिच्छवी, शहीद एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा मेल और सद्भावना एक्सप्रेस रद्द रहीं। अब मंगलवार को नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस,

दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस नहीं चलेंगी। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इनके अलावा सोमवार को दिल्ली की ओर जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 34 घंटे,


मगध एक्सप्रेस 25 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 17 घंटे, महामना एक्सप्रेस 9 घंटे, नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस 13 घंटे, जोगबनी एक्सप्रेस 16 घंटे, लखनऊ शताब्दी 12 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 33 घंटे और अवध-असम एक्सप्रेस 24 घंटे लेट रहीं। इनके अलावा भी कई ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed