फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fog affected several flights from Hindon

Ghaziabad News: कोहरे के कारण प्रभावित रहीं हिंडन से कई उड़ानें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fog affected several flights from Hindon
साहिबाबाद। कोहरा छाने के कारण शनिवार को हिंडन से कई उड़ानें लेट हुईं। साथ ही वाराणसी से हिंडन आने वाली और हिंडन से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान रद करनी पड़ीं। घने कोहरे के कारण दृश्यता न होने से अहमदाबाद से हिंडन आने वाली उड़ान करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इस कारण अहमदाबाद का विमान हिंडन पहुंचने पर काफी देर तक हवा में रहा। इसी विमान को हिंडन से वाराणसी के लिए उड़ान भरनी थी, जो करीब दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन

सुबह के समय दो उड़ानों में देरी होने और शनिवार को रनवे मेंटीनेंस के चलते दो बजे के बाद हिंडन से उड़ान बंद कर दी गई। ऐसे में सुबह वाराणसी से हिंडन आने वाली और हिंडन से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान रद कर दी गई। वहीं, हिंडन से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उड़ानों के लेट और रद होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना था कि रद की सूचना पहले ही यात्रियों को दे दी गई थी। इसकी वजह से कोई भी यात्री एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा। एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि कोहरे की वजह से दृश्यता न मिलने पर देरी से उड़ान भरी गई और रनवे बंद होने की वजह से उड़ान रद रही। उन्होंने कहा कि रद उड़ान का कोई भी यात्री एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बनाया जाएगा ट्रॉली गेट
हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और उड़ानों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विमानों की पार्किंग के विस्तार के साथ एक ट्रॉली गेट भी बनाया जाएगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष ने इसकी एनओसी के लिए रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा है। बता दें कि एप्रन विस्तार और ट्रॉली गेट निर्माण के लिए अगस्त 2025 को एनओसी आवेदन भेजे गए थे। इसके बाद सितंबर 2025 में अधिकारियों की टीम ने संयुक्त सर्वे भी किया था। सर्वे रिपोर्ट भेजे जाने के बाद अब तक भी रक्षा संपदा महानिदेशक कार्यालय से अभी तक एनओसी नहीं मिली है।

परखी गईं कोहरे से निपटने की तैयारियां
आने वाले दिनों में कोहरे की वजह से उड़ान संबंधित दिक्कतों से कैसे निपटा जा सकता है, शनिवार को इसकी तैयारियों का जायजा लिया गया। हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन ने विंटर ऑपरेशन 2025–26 के ड्रिल कर तैयारी परखी। एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने सभी विभाग और एयरलाइंस कंपनियों के कर्मचारियों के साथ बैठक कर चुनौतियों पर चर्चा की। शनिवार सुबह फुल स्केल ऑपरेशनल ड्राई रन आयोजित हुआ। ड्रिल में हिंडन एयरपोर्ट प्रशासन, एयरलाइंस, भारतीय वायुसेना, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ), स्थानीय पुलिस, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियां और एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed