{"_id":"6ac6a7947ac6d8fae30e302e","slug":"flying-squad-and-surveillance-team-constituted-for-mlc-elections-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-995240-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एमएलसी चुनाव के लिए उड़न दस्ता और निगरानी टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एमएलसी चुनाव के लिए उड़न दस्ता और निगरानी टीम गठित
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन के लिए उड़न दस्ता और स्थायी निगरानी टीमें गठित की गई हैं। मतदान 23 अक्तूबर को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि स्थायी निगरानी टीम (एसएसटी) निर्वाचन क्षेत्र में नकदी, अवैध शराब, शस्त्र और अन्य संदिग्ध वस्तुओं के आवागमन पर कड़ी नजर रखेगी।
पोस्टर, बैनर या प्रचार सामग्री के साथ नकदी या उपहार पाए जाने पर भी कार्रवाई होगी। निर्धारित सीमा से अधिक नकदी पाए जाने पर तत्काल जब्ती और विधिक कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित सीमा से अधिक नकदी मिलने पर आयकर विभाग को सूचित किया जाएगा। उड़न दस्ता टीमें आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर प्रभावी निगरानी रखेंगी।
ये टीमें अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में निर्धारित समय तक कार्यशील रहेंगी। उड़न दस्ता टीम में गाजियाबाद तहसील के लिए विनय कुमार वर्मा और पीयूष सिंह को, मोदीनगर तहसील के लिए ज्ञानेंद्र कुमार गौतम और विकास यादव, लोनी तहसील के लिए ललित मोहन और मोहम्मद आकिफ को नामित किया गया है।
विज्ञापन
मुकेश कुमार शर्मा को रिजर्व टीम में रखा गया है। इसके अलावा निगरानी टीम में तहसील के लिए जितेंद्र कुमार और प्रशांत त्रिपाठी, मोदीनगर तहसील के लिए सुरेंद्र सिंह और सुनील कुमार और लोनी के लिए सोनू कुमार पांडेय और गोपाल प्रसाद को नामित किया गया है। विशाल और सुरजीत सिंह को रिजर्व टीम में शामिल किया गया है। ब्यूरो