{"_id":"6a7842d5ab833ab15c0f6796","slug":"flower-petals-showered-on-kanwariyas-from-a-helicopter-in-ghaziabad-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग
Sun, 09 Aug 2026 02:35 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
इस दौरान कांवड़ मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पुष्प वर्षा का स्वागत करते हुए भगवान शिव का जयघोष किया। प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने प्रशासन के इस स्वागत की सराहना की। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ने उनकी यात्रा की भक्ति और उत्साह को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन