फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights from Hindon to Kishangarh and Mundra to resume.

Ghaziabad News: हिंडन से किशनगढ़ और मुंद्रा की उड़ानें फिर होंगी शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Flights from Hindon to Kishangarh and Mundra to resume.
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। हिंडन एयरपोर्ट से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। स्टार एयर ने बंद पड़ी किशनगढ़ और मुंद्रा की उड़ानों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। कंपनी ने नया शेड्यूल जारी कर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक डाॅ. चिलका महेश ने बताया कि स्टार एयर ने अप्रैल 2026 में राजस्थान के किशनगढ़ और जून में गुजरात के मुंद्रा के लिए हिंडन से सीधी उड़ान शुरू की थी। तकनीकी और परिचालन कारणों से दोनों सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी थीं, जिससे यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट जाना पड़ रहा था। अब 25 अक्तूबर से किशनगढ़ और 27 अक्तूबर से मुंद्रा की सेवा बहाल होगी।
विज्ञापन

किशनगढ़ की फ्लाइट 25 अक्तूबर से सप्ताह में पांच दिन- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उड़ेगी। इससे अजमेर शरीफ जाने वाले श्रद्धालुओं और संगमरमर कारोबारियों को फायदा मिलेगा। मुंद्रा रूट पर 27 अक्तूबर से सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को उड़ान संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के लिए बदलेगा गंतव्य
इंडिगो ने भी विंटर शेड्यूल में बदलाव किया है। 25 अक्तूबर से हिंडन से उड़ान नवी मुंबई के बजाय मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए होगी। नए शेड्यूल के तहत मुंबई से विमान सुबह 10:15 बजे उड़कर 12:05 बजे हिंडन पहुंचेगा और 12:55 बजे हिंडन से रवाना होकर 2:55 बजे मुंबई पहुंचेगा। अभी नवी मुंबई से सुबह 7:20 बजे आकर 9:40 बजे हिंडन पहुंचती है और शाम 5:10 बजे हिंडन से चलकर 7:15 बजे नवी मुंबई पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed