{"_id":"65c93cb9b484c0a5a401bdc4","slug":"flight-service-will-start-from-hindon-airport-to-many-cities-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-106407-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए शुरू होगी उड़ान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए शुरू होगी उड़ान सेवा
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से कई नई शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू होने वाली हैं। किशनगढ़ (अजमेर) के लिए उड़ान सेवा 16 फरवरी से स्टार एयर की तरफ से शुरू होने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ, किशनगढ़ और कानपुर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होगी हालांकि अभी लखनऊ और कानपुर के लिए फ्लाई विंग एयरलाइंस ने तारीख तय नहीं की है।
कंपनी के अधिकारियों का कहना है की हिंडन से लखनऊ के लिए शुरू होने वाली उड़ान सेवा में अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि 19 सीटर एयरक्राफ्ट की जगह कोई बड़ा एयरक्राफ्ट यहां से शुरू हो सकता है। कानपुर के लिए उड़ान दूसरे चरण में शुरू की जाएगी। फ्लाई विंग कंपनी के सीएमडी कैप्टन संजय मंडाविया ने बताया कि जल्द ही पिथौरागढ़ के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। 2 फरवरी से शुरू किया जाना था लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से शुरू नहीं हो पाया। अब नई तारीखें जल्द तय की जाएगी। इसके अलावा लखनऊ से श्रावस्ती, चित्रकूट, मुरादाबाद शहरों के लिए भी उड़ान शुरू की जाएगी, जो हिंडन एयरपोर्ट से भी जुड़ेगी।