फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five years imprisonment for the accused of attempting misdeeds with real brothers

Ghaziabad News: सगे भाइयों से कुकर्म के प्रयास के दोषी को पांच साल कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for the accused of attempting misdeeds with real brothers
गाजियाबाद। मासूम सगे भाइयों को चीज दिलाने के बहाने काॅलेज के तीसरे तल पर ले जाकर कुकर्म के प्रयास के दोषी सुरक्षा गार्ड नानक चंद को पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट की विशेष न्यायाधीश दीपिका तिवारी ने दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक व्यक्ति का मकान है। व्यक्ति के आठ और 12 साल के दो बेटे इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर खेल रहे थे। उस समय कॉलेज की छुट्टी चल रही थी। कालेज में सुरक्षा गार्ड नानक चंद तैनात था। 25 जनवरी 2014 को इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर खेल रहे व्यक्ति के दोनों बेटों को बहलाकर नानक चंद कॉलेज की तीसरी मंजिल पर ले गया। नानक चंद ने दोनों बच्चों के साथ कुकर्म का प्रयास किया। इसके बाद बच्चों ने शोर मचा दिया, जिससे कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। बच्चों के पिता ने कोतवाली घंटाघर में नानक चंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर नानक चंद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस समय वह जमानत पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन

मामले की अंतिम सुनवाई सोमवार को विशेष पॉक्सो में हुई। अदालत ने पेश सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर आठ वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास करने का दोष सिद्ध होने पर चार वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये का अर्थदंड और 12 वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास करने पर पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed