फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five year old child dies due to electrocution in cooler

Ghaziabad News: कूलर में करंट उतरने से पांच साल के बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Five year old child dies due to electrocution in cooler
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की सुदामापुरी में घर बाहर लगे एक कूलर में करंट उतर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे साहिल (5) ने कूलर छू दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में साहिल के पिता फिरोज ने तरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फिरोज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी गली में रहने वाले तरुण ने घर के बाहर खिड़की पर कूलर लगाया हुआ है। उनकी कूलर में करंट उतरने की कई बार पड़ोसियों ने शिकायत की लेकिन तरुण से कूलर सही नहीं करवाया। आरोप है कि 16 जुलाई को उनका बेटा साहिल परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था। इस दौरान गली में एक कार खड़ी थी और दूसरी तरफ कूलर था।
विज्ञापन

वहां कम जगह बची थी, जहां से साहिल ने निकलने का प्रयास किया तो उसका कंधा कूलर से छू गया और करंट की चपेट में आकर कूलर से चिपक गया। शोर सुनकर लोगों ने उन्हें इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो साहिल जमीन पर गिरा मिला। उसे एमएमजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed