{"_id":"69ebd08f5ade831f070fdbfb","slug":"five-thousand-people-are-suffering-from-water-shortage-in-kw-srishti-for-the-last-six-days-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-871069-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छह दिनों से केडब्ल्यू सृष्टि में पानी की किल्लत से पांच हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छह दिनों से केडब्ल्यू सृष्टि में पानी की किल्लत से पांच हजार लोग परेशान
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सोसायटी में पिछले छह दिनों से पांच हजार लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी का पाइप फटने के कारण शुरू हुई यह समस्या अभी तक ठीक नहीं हो सकी है। सबसे अधिक समस्या ए, बी, सी और एच, आई टावर में बनी हुई है। शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने प्रदर्शन कर एओए के खिलाफ नारेबाजी की और धरने की चेतावनी दी। एओए ने जल्द पाइप ठीक कराने का दावा किया।
केडब्ल्यू के ए, बी, सी टावर को पानी आपूर्ति करने वाली पाइप फट गई। इसके कारण 19 अप्रैल से पानी की समस्या शुरू हुई। पहले तो तीन दिनों तक पानी की समस्या क्यों और कहां से हो रही है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
जानकारी होने पर दो जगह जेसीबी से खोदाई की गई, तब फटा पाइप मिला। उस पाइप की मरम्मत सोसायटी की ही टीम की ओर से कराई गई, लेकिन वह उसे सही से ठीक नहीं कर पाई। ठीक करने के बाद पाइप फिर से फट गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसमें टेप चिपका दी गई, लेकिन पानी का बहना रुका नहीं। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। लोगों का आरोप है कि गर्मी में पानी की भीषण समस्या होने के बावजूद बृहस्पतिवार को केवल एक टैंकर मंगाया गया। जिस पर भारी भीड़ लग गई। ऊपरी मंजिल वाले लोग बाल्टी भर-भरकर सीढ़ी और लिफ्ट से अपने घर ले गए। लोगों के घर में कई दिनों से पोंछा नहीं लगा है।
बर्तनों के ढेर लगे हैं। बिना नहाए लोग ऑफिस और बच्चे स्कूल जा रहे हैं। कुछ ने रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली है तो कुछ ने पानी भरने के लिए ऑफिस से छुट्टी ली हुई है। सोसायटी में आए दिन बिजली, पानी की समस्या से परेशान निवासी बेहद गुस्से में हैं। समस्या का 24 घंटे के अंदर समाधान नहीं होने पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पाइप ठीक कराने के लिए कोई एक्सपर्ट नहीं बुलाया गया। छह दिनों से छोटा सा फटा पाइप ठीक नहीं कराया जा सका। छह दिनों में केवल एक टैंकर मंगाया गया। पाइप पर टेप चिपकाकर आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पानी घरों में नहीं पहुंच रहा है। कई लोग रिश्तेदारों के यहां रहने चले गए हैं। पूछने पर एओए पदाधिकारी अभद्रता करते हैं।
दीक्षांत कादयान, निवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो दिनों से नहाया नहीं हूं। बच्चा भी बिना नहाए स्कूल जा रहा है। घर के काम के लिए बाहर से पानी मंगा रहे हैं। तीन दिन तो पानी की समस्या क्यों हो रही और पाइप कहां से फटा है, इसे ही ढूंढने में लग गए।
अंकित वर्मा बेटे आदि के साथ, निवासी
14वीं मंजिल पर रहती हूं। वहां तो बिल्कुल पानी नहीं पहुंच रहा है। छह दिनों में दो दिन ऑफिस से छुट्टी ले चुकी हूं। बिना नहाए कब तक जाऊं। खाना बाहर से मंगा रही हूं। डिस्पोजल प्लेट में खा रहे हैं। बर्तनों का ढेर लगा हुआ है। पता नहीं समस्या कब तक होगी।
खुशी, निवासी
एओए की वजह से समस्या बनी हुई है। वह समस्या का हल करने के बजाय इसे राजनीति के लिए बढ़ा रहे हैं। छोटा सा पाइप ठीक करा देंगे तो फर्जी बिल बनाकर कमाई कैसे करेंगे।
विकास मलिक, निवासी
मैं 16वीं मंजिल पर रहता हूं। वहां तक पानी नहीं पहुंचने पर बाल्टी भर-भरकर ले जा रहा हूं। कई दिनों से घर में पोंछा नहीं लगा है। बर्तनों के ढेर लगे हैं।
प्रदीप वर्मा, निवासी
पाइप पर टेप चिपकाकर पानी चढ़ाने का प्रयास किया गया। क्या टेप से पानी रुकता है। कभी-कभी बीच में थोड़ा थोड़ा नीचे के फ्लोर पर आ जाता है, लेकिन ऊपरी मंजिल तक तो बिल्कुल नहीं पहुंचता।
नीतू मलिक, निवासी
दो दिन तो फटे पाइप को ढूंढने में समय लगा। ठीक कराने के बाद वह दो बार फट गया। अब सोसायटी निर्माण के समय काम करने वाले प्लंबर को बुलाया गया है। जल्द ही समस्या हल हो जाएगी।
प्रमोद त्यागी, एओए अध्यक्ष
कुल फ्लैट - 1468
जनसंख्या- पांच हजार से अधिक
मंजिल- 17 मंजिल