{"_id":"583b1fe14f1c1b1d2a08845e","slug":"five-thousand-families-will-be-on-new-year-ashiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार परिवारों को नए साल पर मिलेगा आशियाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार परिवारों को नए साल पर मिलेगा आशियाना
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Home
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब चार साल पहले आवास विकास परिषद की मंडोला योजना में आवेदन करने वाले लोगों के आशियाने का सपना नए साल में पूरा होने जा रहा है। परिषद जनवरी से करीब पांच हजार फ्लैटों का कब्जा देगा। योजना का निर्माण पूरा हो चुका है। अब अधिकारी पजेशन देने की तैयारी में जुटे हैं।आविप ने 2012 में मंडोला योजना में आसरा एंड सपना योजना लांच की थी।
विज्ञापन
इसमें करीब पांच हजार फ्लैटों को लांच किया गया था। कम आवेदन आने के चलते सभी पांच हजार आवेदकों को आवंटन कर दिया गया था। योजना का काम 2014 के अंत तक पूरा होना था। काम में करीब दो वर्ष की देरी के चलते अब नए साल पर आशियाना मिलेगा।
विज्ञापन
अधिकारियों का दावा है कि जनवरी तक हर हाल में फिनिशिंग आदि का काम पूरा कर पजेशन दिया जाएगा। सड़क, पेयजल लाइन, पार्कों के विकास आदि का काम भी पूरा हो चुका है। आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि योजना का काम पूरा किया जा चुका है। पजेशन देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संपत्ति विभाग जल्द ही पजेशन देना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
उधर 2013 के अंत में लांच की गई आसरा-2 और सपना-2 योजना का काम भी साल के अंत तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार योजना का काम तेजी से चल रहा है। इसे करीब 80-90 फीसदी पूरा कर लिया गया है। ऐसे में 2017 की शुरुआत में इसका पजेशन भी दे दिया जाएगा।