फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five thousand cheated from inspector by becoming a familiar inspector

Ghaziabad News: परिचित इंस्पेक्टर बनकर दरोगा से ठगे पांच हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Five thousand cheated from inspector by becoming a familiar inspector
गाजियाबाद। विजयनगर थाने में तैनात दरोगा शैलेंद्र कुमार गौड़ से शातिरों ने परिचित इंस्पेक्टर सुशील कुमार गौतम बनकर पांच हजार रुपये ठग लिए। शातिरों ने व्हाट्सएप पर सुशील कुमार गौतम की फोटो लगाकर ठगी की। सुशील कुमार गौतम के असल मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर दरोगा को ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर 35 हजार रुपये की मदद करने का मेसेज आया। उस व्हाट्सएप नंबर पर बुलंदशहर रिट सेल में तैनात इंस्पेक्टर सुशील कुमार गौतम की फोटो लगी थी। शैलेंद्र ने चार-पांच हजार रुपये होने की बात कहकर पांच हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद शातिर ने दोस्त के भाई का एक्सीडेंट होने की बात कहकर पांच हजार रुपये और मांगे। शैलेंद्र ने उसी नंबर पर कॉल किया लेकिन कॉल नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सुशील कुमार गौतम के नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि उनके फोटो का इस्तेमाल करके फ्रॉड किया जा रहा है। नोएडा के एक इंस्पेक्टर से भी शातिरों ने उनके नाम पर 35 हजार रुपये ठग लिए। एसीपी नगर निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed