फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five teams started investigating the theft of Rs 40 lakh from the house of a retired teacher

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर 40 लाख की चोरी में पांच टीमें जांच में जुटीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Five teams started investigating the theft of Rs 40 lakh from the house of a retired teacher
साहिबाबाद। शनि चौकी क्षेत्र के राजेंद्रनगर सेक्टर-3 में सेवानिवृत्त शिक्षिका के बंद फ्लैट में गहने समेत 40 लाख की चोरी के मामले में पांच टीमों अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। एक टीम पुराने गिरोह के रिकॉर्ड खंगाल रही है जबकि दूसरी जेल से छूटे चोरों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। हालांकि, अभी तक टीमों को चोरों का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि चोरों का पता करने के लिए पांच टीमों को अलग-अलग एंगल से जांच में लगाया गया है। सोसायटी में जाने-जाने वाले प्वाइंटों और अन्य जगहों से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। इसके अलावा आसपास लोगों से भी संदिग्धों के बारे में जानकारी की गई है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उनकी लोकेशन ट्रेस कर घटना का खुलासा किया जाएगा । बता दें कि राजेंद्रनगर के अंगुरी पार्क में सेवानिवृत्त शिक्षिका नीता पाल पांच महीने पहले गुरुग्राम में बेटी के पास रहने गई थीं। 14 सितंबर की दोपहर साढ़े तीन बजे घर पहुंची तो ताला टूटा देखा। अंदर ड्राइंग रूम में खाना और अन्य सामान बिखरा था। आरोप है कि चोरों ने अलमारी से गले के चार सेट, चेन, अंगुठी, पाजेब, मंगलसूत्र समेत 35 तोला सोना चोरी कर लिया। इसमें छोटी बेटी को शादी में मिले आभूषण भी थे। इनकी कीमत करीब 32 से 34 लाख रुपये बताई गई। चोरों ने पांच लाख की विदेशी करंसी, गुल्लक और अन्य जगह पर रखी हजारों की नकदी, महंगी साड़ियां, कपड़े, रसोई से बर्तन, बाथरूम से कॉपर की टंकियां,पाइप और अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। शिक्षिका के मुताबिक, चोरी हुए गहने, विदेशी नकदी और अन्य सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। चोरी के दौरान चोरों ने रसोई में खाना भी बनाकर खाया था। साहिबाबाद पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed