फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five robbers arrested, 41 mobile phones and seven two-wheelers recovered

Ghaziabad News: पांच लुटेरे गिरफ्तार, 41 मोबाइल सात दोपहिया वाहन किए बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Five robbers arrested, 41 mobile phones and seven two-wheelers recovered
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए 41 मोबाइल, चोरी किए गए सात दोपहिया वाहन, 13 हजार की नकदी व दो तमंचे बरामद किए हैं। डीसीपी ने बताया कि बरामद मोबाइल के आईएमईआई नंबरों को ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाए जाएंगे। गिरोह के एक बदमाश मुकीम को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नगर कोतवाली के इस्लाम नगर निवासी सोनू उर्फ मोसीन, आरिफ, गुड्डू उर्फ सलमानी, कैलाभट्ठा निवासी समीर और नंदग्राम निवासी आसिफ हैं। डीसीपी ने बताया 24 अक्तूबर को हुई मोबाइल छिनैती की तीन घटनाओं के बाद एक बदमाश मुकीम को पकड़ लिया गया था। इसके फरार साथियों की तलाश में टीम लगी थीं। 25 अक्तूबर की रात हापुड़ मोड़ की ओर आते हुए स्कूटी व बाइक सवार चार युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा कर विजयनगर कट पर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि उनका एक साथी आसिफ साईं उपवन के पास झाड़ियों में छिपा है, जहां उन्होंने लूटे गए मोबाइल छुपाए हैं। निशानदेही पर पुलिस वहां पहुंची तो झाड़ियों में छिपे आसिफ ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आसिफ के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। डीसीपी ने बताया ये शातिर किस्म के बदमाश हैं। इन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कई लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। सोनू व आरिफ पर पांच-पांच मुकदमे, समीर पर आठ, गुड्डू पर चार, आसिफ पर 13 और मुकीम पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। सभी पर गैंगस्टर एक्ट के भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली व लोनी में बेचते हैं लूटे गए मोबाइल
डीसीपी ने बताया पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाके में बुजुर्गों व महिलाओं को निशाना बनाकर उनसे लूटपाट करते हैं। उन्होंने बताया इन्हें इसलिए निशाना बनाते हैं जिससे वे उनका पीछा न कर पाएं। लूटे गए सामान को वे दिल्ली व लोनी में बेचते हैं। डीसीपी ने बताया जहां ये मोबाइल व लूटे गए अन्य सामान बेचते हैं उनके बारे में भी जानकारी निकलवाई जा रही है। बरामद सामान से 10 घटनाओं का खुलासा हुआ है। अन्य मोबाइल व वाहनों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed