फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five people from Rajasthan were cheated of Rs 5.50 lakh in the name of sending it abroad

Ghaziabad News: विदेश भेजने के नाम पर राजस्थान के पांच लोगों से 5.50 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five people from Rajasthan were cheated of Rs 5.50 lakh in the name of sending it abroad
कौशांबी। वैशाली सेक्टर एक स्थित कंसल प्लाजा के बेसमेंट में जय टूर एंड ट्रेवल्स के खिलाफ कौशांबी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सोमवार रात धोखाधड़ी का दूसरा मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला स्थित गांव रामसिंहपुर निवासी पिंकी लाल ने टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के कर्मचारी अजयराज मलिक, पिंटू, राज और निहारिका पर उनसे व उनके चार अन्य साथियों से विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। बता दें कि इसी कंपनी के तीन अन्य कर्मियों के खिलाफ रविवार रात पंजाब के बंठिडा निवासी गुरविंदर ने भी करीब नौ लाख रुपये की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पिंकी लाल ने बताया कि वह आरोपी अजयराज से विदेश में नौकरी लगवाने के लिए मिले थे। आरोपी ने रूस में अच्छे मासिक वेतन में नौकरी लगवाने का वादा किया। साथ ही इसका खर्चा 1.80 लाख रुपये प्रति व्यक्ति बताया। आधा भुगतान शुरुआत में और बाकी आधा वीजा व टिकट मिलने पर किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंकी ने बताया कि उन्होंने व उनके साथी ताराचंद बैरवा, लखन बैरवा, रामस्वरूप बैरवा और रूपराम बैरवा ने 2.50 लाख रुपये नकद दिए और बाकी तीन लाख रुपये अजयराज के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 21 नवंबर 2024 को अजय राज ने फर्जी वीजा की फोटो उनके पास भेज दी। जब ठगी का पता चला तब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन आरोपी और उसके बाकी साथियों ने मोबाइल नंबर ही बंद कर लिया। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक से खातों की जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed