{"_id":"590b6fc94f1c1ba874442b8e","slug":"five-more-parks-and-parks-in-the-amrit-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना में संवरेंगे शहर के पांच और पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना में संवरेंगे शहर के पांच और पार्क
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Thu, 04 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
park
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ‘अमृत’ योजना के तहत शहर के पांच और पार्क जल्द ही संवरेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार फंड मुहैया कराएगी। ऐसे में नगर निगम का उद्यान विभाग पार्कों के सौंदर्यीकरण की डीपीआर तैयार कर रहा है। डीपीआर पर शासन से मंजूरी मिलने के बाद सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व में जहां प्रत्येक साल के लिए ही योजनाएं तैयार होती थीं, वहीं इस बार अमृत योजना में 2020 तक के लिए विकास की योजनाएं तैयार की गईं हैं। चिह्नित पार्कों में कच्चे फुटपाथ, बेंच, झूले, पौधे, घास और लाइटें लगाई जाएंगी। सिंचाई के लिए सबमर्सिबल भी लगाने का प्रावधान है। बता दें कि इससे पहले दो बार में जनपद के सात पार्कों का चयन अमृत योजना के तहत किया जा चुका है।
विज्ञापन
इन पार्कों को किया जाएगा विकसित
वार्ड-4 का संजय-गीता पार्क
वार्ड-6 स्थित डीएम कालोनी स्थित पार्क
वार्ड-26 विजयनगर स्थित महाराजा सगर पार्क
वार्ड-10 स्थित नंदग्राम डी-ब्लाक पार्क
वार्ड-75 स्थित राजबाग कालोनी का महाराणा प्रताप पार्क
केंद्र सरकार ने इस बार अमृत योजना में पानी, सीवरेज और ड्रेनेज की योजनाओं के साथ पार्कों को विकसित करने की योजना भी शामिल की है। पार्कों का चयन कर एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन से मंजूरी के लिए जाएगा। शासन से मंजूरी के बाद सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। - संजय सिंह चौहान, नोडल अधिकारी, अमृत योजना
विज्ञापन