फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five miscreants took the girl at gunpoint and broke into her house.

Ghaziabad News: युवती को गन प्वाइंट पर लेकर पांच बदमाशों ने घर में डाला डाका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants took the girl at gunpoint and broke into her house.
लोनी। ट्रॉनिका सिटी के राम पार्क न्यू राजधानी एंक्लेव कॉलोनी में पांच बदमाशों ने घर में घुसकर युवती को गन प्वाइंट पर लेकर डाका डाला है। बदमाशों ने घर से करीब डेढ़ लाख की नकदी और 50 हजार के जेवरात लूट लिए। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कॉलोनी में राजकुमार वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली स्थित बर्फ की फैक्टरी में काम करते हैं। उनका बेटा मनीष भी दिल्ली में काम करता हैं। मनीष वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम घर में उनकी बहनें मानसी, चांदनी और एक बीमार बहन थी। मां मार्केट से बीमार बहन की दवाई लेने गई थी। एक व्यक्ति ने उनके घर के दरवाजे को खटखटाया। उनकी बहन मानसी (12) ने पूछा कौन हो। व्यक्ति ने कहा कि हमें सामने वाले प्लॉट को खरीदना है, कुछ जानकारी लेनी है। चांदनी अंदर कमरे में थी। मानसी ने गेट खोल दिया। व्यक्ति अंदर आया और चांदनी (25) पर तमंचा तान दिया। इसके बाद तीन से चार बदमाश अंदर घर में आ गए। सभी के पास हथियार थे। बदमाशों ने चांदनी के हाथ-पैर बांध कर बंधक बना दिया। सभी बदमाशों ने हथियार दोनों बहनों को दिखाए और पैसे, जेवरात कहां रखे है, इसकी जानकारी मांगी। इसके बाद अंदर कमरे में गए, बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये और करीब 50 हजार के जेवरात निकालकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद मानसी ने चांदनी को बंधक मुक्त किया। दोनों बहन ने दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर में मां मार्केट से दवाई लेकर घर पहुंची। दोनों बहनों ने मां को आपबीती सुनाई। मां ने परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंची। मनीष वर्मा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर रहे थे। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



हथियार देखकर डर गई थी दोनों बहनें

हथियारबंद बदमाश जब घर में घुसे तो उन्होंने दोनों बहनों पर हथियार तान दिए। किसी के भी शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाश घर में करीब 12 मिनट तक रहे। बदमाश द्वारा दी गई घटना की जानकारी आसपास के लोगों को भी नहीं लगी। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मामले में तहरीर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार के सदस्य अलग-अलग बात कह रहे है। दो से तीन लोग घर में आए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


एक करोड़ की डकैती का नहीं हुआ खुलासा
26 मई 2019 को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंसल कॉलोनी में बाइक सवार पांच बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर काले के घर में घुसकर करीब एक करोड़ की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पास बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज भी थी। इसके बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed