{"_id":"570149604f1c1b211ec81180","slug":"five-large-colonies-of-the-city-sewer-line","type":"story","status":"publish","title_hn":" शहर की पांच बड़ी कालोनियां सीवर लाइन से जुडे़गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की पांच बड़ी कालोनियां सीवर लाइन से जुडे़गी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीवर
- फोटो : amar ujala
शहर की पांच बड़ी कालोनियों में जल निकासी की समस्या नहीं रहेगी। 24.71 करोड़ के बजट से इन कालोनियों में सीवर लाइन डालकर एसटीपी से जोड़ा जाएगा। नगर निगम और जल निगम ने प्रपोजल बनाकर यूपी सरकार को भेजा था। अब फंड जारी होने के बाद जल निगम ने योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नंदग्राम, शहीद नगर के आंशिक क्षेत्र, सिहानी, जनकपुरी और सर्वोदय नगर में सीवर लाइनें नहीं थी। नालियों से ही पानी की निकासी थी। सर्विस लेवल बेंच मार्क के मुताबिक शहर की सभी कालोनियों में सीवर लाइनें होनी चाहिए। नगर निगम ने बीते दिनों इन कालोनियों में सीवर लाइन डालने का प्रपोजल तैयार किया था।
विज्ञापन
इस प्रपोजल को लखनऊ भेजा गया था। नगर विकास विभाग से प्रपोजल स्वीकृत होने के बाद फंड जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नगर निगम के अधिशासी अभियंता (जलकल) आरके यादव के मुताबिक इन कालोनियों में 200 से 600 मिमी. व्यास की 53.15 किलोमीटर सीवर ब्रांच लाइनें डाली जाएंगी। करीब तीन महीने में काम पूरा हो जाएगा। इससे कालोनियों में सीवरेज निकासी की समस्या दूर हो जाएगी।