{"_id":"6a8b52949cb95d0bb80dfdf9","slug":"five-hour-power-outage-in-tha-residents-inconvenienced-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23017-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टीएचए में पांच घंटे बिजली गुल, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टीएचए में पांच घंटे बिजली गुल, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन इलाके में रविवार तड़के हुई बारिश के बाद कई इलाकों में करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। सुबह के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हुई। घरों में मोटर नहीं चलने के कारण पानी की टंकियां खाली हो गईं और लोगों को पीने के पानी से लेकर अन्य जरूरत के लिए बाजार से बोतल बंद पानी खरीदने के लिए दौड़ लगानी पड़ी।
बारिश की वजह से टीएचए के बच्चा कॉलोनी, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन, शालीमार गार्डन मेन के ए ब्लॉक व बी ब्लॉक, विक्रम एन्क्लेव, डीएलफ और जवाहर पार्क, इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली समेत पूरे क्षेत्र में पांच घंटे बिजली गुल रही। लोगों की शिकायत के बाद अलग-अलग समय पर आपूर्ति सामान्य हुई।
शालीमार गार्डन निवासी सोनू भाटी ने बताया कि सुबह चार बजे बारिश आते ही बिजली चली गई। बिजली नहीं होने की वजह से उमस भरी गर्मी में लोगों को नींद नहीं आई। पप्पू कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने बताया कि चार बजे से करीब नौ बजे तक इलाके में बिजली नहीं होने की वजह से लोगों को पानी भी नहीं मिला। लोगों ने उठते ही पानी के लिए बाजार की दौड़ लगाई। वहीं बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को छुट्टी के दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि बारिश के वजह से सभी सब स्टेशन बंद कर दिए गए थे। बारिश बंद होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।