{"_id":"66cfb8b60288fb88440cccf4","slug":"five-feet-deep-pit-formed-due-to-road-collapse-trolley-wheel-stuck-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-452797-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क धंसने से हुआ पांच फुट गहरा गड्ढा, ट्रॉली का पहिया फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क धंसने से हुआ पांच फुट गहरा गड्ढा, ट्रॉली का पहिया फंसा
विज्ञापन
सड़क धंसने से हुआ गड्ढा।
- फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। वार्ड नंबर-95 कैलाभट्ठा में बुधवार को जनता चिकन प्वाइंट के सामने सड़क धंसने से पांच फुट गहरा गड्ढा हो गया। सड़क तब धंसी जब रेत लेकर एक ट्रॉली वहां से गुजर रही थी। ट्रॉली का पहिया गड्ढे में जाते ही ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। गड्ढे में फंसी ट्रॉली को हाइड्रा मंगाकर बाहर निकाला गया। ट्रॉली को निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा।
सड़क के बीचोबीच हुए गड्ढे से मरकज मस्जिद की ओर से जाने वाले वाहनों की लाइन लग गई, जिससे जाम की स्थिति बन गई। वार्ड नंबर-95 के पूर्व पार्षद जाकिर सैफी ने बताया कि जस्सीपुरा से कैलाभट्ठा को जाने वाली सड़क छह साल पहले करीब 50 लाख रुपये से बनाई गई थी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई बार सड़क की मरम्मत के लिए नगर निगम को लिखा गया। सीवर लाइन मैनहोल के लीक हो गई है। सीवर का पानी लगातार उफनाकर सड़कों पर बह रहा है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। टीम को भेजकर सीवर लाइन की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा सड़क की मरम्मत के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को कह दिया गया है।