फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five consumers caught stealing electricity; 14 kW of unauthorized load discovered

Ghaziabad News: बिजली चोरी करते पांच उपभोक्ता पकड़े, 14 किलोवाट का अवैध भार मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Five consumers caught stealing electricity; 14 kW of unauthorized load discovered
सिकंदराबाद। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए सलेमपुर और जोखाबाद गांव में छापेमारी की। इस अभियान के तहत पांच उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। जांच में कुल 14 किलोवाट का अवैध विद्युत भार संचालित पाया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने दोनों गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसका नेतृत्व उपखंड अधिकारी (तृतीय) कर रहे थे। बिजली चोरी के मामले सामने आने पर विभाग ने पांचों उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। ऊर्जा निगम आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है। निगम ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed