फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five arrested for testing fetus sex with portable machine

Ghaziabad News: पोर्टेबल मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण करते पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for testing fetus sex with portable machine
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
गाजियाबाद। लोनी में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से पांच लोगों को धर दबोचा। टीम ने पोर्टेबल मशीन जब्त कर ली है। पुलिस ने पकड़े गये वरुण, कपिल, प्रमोद, सुमित और संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी कपिल के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, लेकिन उसे थाने से ही जमानत मिल गई थी। कपिल के पिता रेडियोलॉजिस्ट थे। कार्रवाई के दौरान दो घंटे तक आरोपियों ने फ्लैट का दरवाजा भी नहीं खोला था। सोमवार रात 11 बजे सभी की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन

प्री कांस्पेशन एंड प्रीनेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक (पीसीपीएनडीटी) के नोडल डॉ. अनुराग संजोग ने बताया कि लोनी क्षेत्र में फ्लैट में भ्रूण लिंग परीक्षण हो रहा था। इसमें हरियाणा की कुछ महिलाएं भी भ्रूण लिंग परीक्षण कराने के लिए आ रही थीं। पांच जनवरी को स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद और गुरुग्राम के अलावा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापामार कर कार्रवाई की। डॉ. अनुराग ने बताया कि मिथ्या ग्राहक बनाकर गर्भवती महिला को दलाल सोनू से संपर्क करवाया गया। दलाल सोनू ने मिथ्या ग्राहक को टीला मोड़ लोनी में एक पेट्रोल पंप के पास आने के लिए कहा। एक लड़का वरुण मिथ्या ग्राहक को मोटर साइकिल पर बैठा कर टीला मोड़ स्थित एक हाईराइज सोसायटी इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना में ले गया।
विज्ञापन

वहां पर टावर एच के एक फ्लैट में मिथ्या ग्राहक का भ्रूण लिंग परीक्षण किया गया। संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त की। फ्लैट में उपस्थित पांच लोगों को पकड़ लिया। जांच में पता चला है कि कई अन्य स्थानों पर लोनी में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। सभी केंद्रों को नोटिस भेजकर पिछले पांच महीने में किए गए अल्ट्रासाउंड का पूरा विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत मिलते ही कई आरोपी फिर से शुरू कर देते हैं जांच
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाला गिरोह लोनी क्षेत्र में सक्रिय है। कई बार कार्रवाई में पकड़े गए, लेकिन अदालत से जमानत मिलने के बाद फिर से भ्रूण लिंग परीक्षण का खेल शुरू कर देते हैं। पीसीपीएनडीटी के डिस्टि्रक्ट कोर्डिनेटर उमेश गुप्ता ने बताया कि कपिल के खिलाफ दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा डेढ़ वर्ष पहले भी कपिल को आधुनिक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच करते हुए पकड़ा गया था, लेकिन उसे लोनी बार्डर थाने से ही जमानत मिल गई थी। वह वाई-फाई से चलने वाली मशीन से जांच करता था।

पूर्व में की गईं कार्रवाई:
02 दिसंबर : लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार
15 नवंबर : लोनी के कंचन पार्क में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार
11 जुलाई : मटियाला में कार में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच
24 जूनः लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

21 जूनः लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार, एक फरार
31 मई : लोनी में लिंग परीक्षण करते हुए तीन गिरफ्तार
27 मई : महरौली में छापा मारकर लिंग भ्रूण परीक्षण कर रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार
17 मई : घिटौरा के प्रधान नर्सिंग होम में पोर्टेबल मशीन से जांच, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
14 मई : लोनी में छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
13 मई : नंदग्राम में मिथ्या ग्राहक भेजकर अल्ट्रासाउंड सेंटर से भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो लोग गिरफ्तार
09 मईः लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed