{"_id":"6611a60b8fa5a6be640b7c94","slug":"five-arrested-for-stealing-mobile-from-showroom-in-amroha-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-107805-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अमरोहा में शोरूम से मोबाइल चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अमरोहा में शोरूम से मोबाइल चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। अमरोहा में एक मोबाइल शोरूम से कीमती मोबाइल चोरी करने वाले पांच चोरों को पुलिस ने बंथला इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 4 लाख की कीमत के 15 डिब्बा बंद मोबाइल बरामद किए हैं। सभी चोर लोनी में मोबाइल फोन को बेचने की फिराक में घूम रहे थे।
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि 30 मार्च को जिला अमरोहा के थाना डिडौली स्थित एक मोबाइल शोरूम का शटर तोड़कर फोन चोरी हुए थे। इस शोरूम से मोबाइल चोरी करने वाले पांच चोर लोनी में घूम रहे थे। चोर लोनी में फोन बेचने की फिराक में घूम रहे थे। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सभी पांचों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम जैत, शोएब निवासी अमन गार्डन, साहिल निवासी करनाल हरियाणा, अनस निवासी अशोक विहार और एचएस व जिला बदर शादाब निवासी इकराम नगर बताया है। शादाब क्षेत्र का जिला बदर है। इसके बाद भी वह क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने चोरों के कब्जे से करीब 3 लाख 85 हजार रुपये के फोन बरामद किए हैं। एसीपी ने बताया कि चोर अमरोहा में चोरी के बाद लोनी में आकर छिप गए थे। अमरोहा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।