फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five arrested for stealing copper from a factory.

Ghaziabad News: फैक्टरी से तांबा चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for stealing copper from a factory.

विज्ञापन
इंदिरापुरम। लिंक रोड थाना पुलिस ने तांबे के तार चोरी करने वाले गिराेह के पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 किग्रा तांबे का तार, 5000 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस अब भी इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है। आरोपियाें में फैसल उर्फ फैजल उर्फ शकील (21), शिवकुमार (25), मोहित कुमार (28), नदीम हसन (27) और चांद मोहम्मद (52) शामिल हैं। आरोपी वेब सिटी और साहिबाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए,इनमें चोरी का तांबे का 100 किलो 400 ग्राम तांबे का तार, 5000 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि पांच अक्तूबर को इस मामले में लिंक रोड थाने में राजेश गिरि ने एक फैक्टरी से तांबे का तार चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि फैसल, शिवकुमार और मोहित कुमार एटलस कंपनी के बराबर से तांबे के तार की कंपनी में पहुंचे थे, जिन्होंने अलग-अलग दो दिनों में ये चोरी की थी। इसके बाद उन्होंने कबाड़ का काम करने वाले नदीम हसन और चांद मोहम्मद को यह तार बेच रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस चोरी के कुछ बंडल वे पहले भी नदीम और चांद को बेच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed