{"_id":"572cccf84f1c1b70365ccf77","slug":"fitness-sports-club-for-police-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों की फिटनेस के लिए थानों में बनेगा स्पोर्ट्स क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों की फिटनेस के लिए थानों में बनेगा स्पोर्ट्स क्लब
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्र्मियों की फिटनेस के लिए गाजियाबाद के प्रत्येक थाने में स्पोर्ट्स क्लब बनाए जाने की प्लानिंग की जा रही है। जल्द ही थानों में स्पोर्ट्स क्लब बनाने जाने का कार्य शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स क्लब बनाए जाने की प्लानिंग एसपी सिटी सलमान ताज द्वारा की जा रही है। उन्होंने इसकी जानकारी दी है। थानों में स्पोर्ट्स क्लब होने से पुलिसकर्मियों को तनाव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि हॉकी, क्रिकेट जैसे आउटडोर गेम्स खेलने के लिए पुलिसकर्मियों को ग्राउंड भी उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकि न इसके लिए पुलिसकर्मियों को एप्लीकेशन देनी होगी।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स क्लब में पुलिसकर्मियों को लगभग सभी प्रकार के गेम्स खेलने की अनुमति मिलेगी। थाना क्षेत्र की स्पोर्ट्स टीमों के बीच मैच भी आयोजित कराए जाएंगे। स्पोर्ट्स क्लब में बैडमिंटन, रस्साकसी, वॉलीबाल गेम्स होंगे।
पुलिस लाइंस में आयोजित हुआ मैच
पुलिसकर्मियों को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस लाइंस में शुक्रवार को अधिकारियों और थानदारों के बीच रस्साकशी का मैच आयोजित हुआ, इसमें दो-एक से पुलिस अधिकारियों ने बाजी मारी। इससे पहले पीटी परेड भी करवाई गई। पीटी परेड में शहर के लगभग सभी थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।