{"_id":"6a84ba1b85d266e4f8026efd","slug":"fish-farmers-will-be-registered-on-the-nfdp-portal-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-957326-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मत्स्य पालकों का एनएफडीपी पोर्टल पर कराया जाएगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मत्स्य पालकों का एनएफडीपी पोर्टल पर कराया जाएगा पंजीकरण
विज्ञापन
गाजियाबाद। मत्स्य पालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और एनएफडीपी पोर्टल पर उनका पंजीकरण कराने के लिए 19 अगस्त को जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। मत्स्य विभाग की ओर से शिविर का आयोजन सुबह 11:30 बजे विभागीय जलाशय मसूरी झील में किया जाएगा।
सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य मत्स्य पालकों को एनएफडीपी पोर्टल के संबंध में जानकारी देना और उनका पंजीकरण कराना है। इसके साथ ही आमजन को मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर का आयोजन मसूरी झील, जिला कारागार के निकट, डासना में किया जाएगा। विभाग ने मत्स्य पालकों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।