फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   First the young man was hit by a car... then beaten to death

Ghaziabad News: पहले युवक को कार से टक्कर मारी... फिर पीटकर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
First the young man was hit by a car... then beaten to death
गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चिरोड़ी मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

-अधिकारियों के कार्रवाई का आश्वासन के बाद शांत हुए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

लोनी। चिरोड़ी गांव में शनिवार रात दो लोगों ने नितिन (35) को कार से टक्कर मारने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने रविवार सुबह चिरोड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।


चिरोड़ी गांव में अनुज बंसल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 1 सप्ताह पूर्व गांव में रहने वाले प्रदीप और अनिल शाम के समय गली में गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने का उनके भाई नितिन ने विरोध किया। विरोध करने पर प्रदीप और अनिल ने नितिन के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर वह और उनकी मां घर से बाहर आई। तभी आसपास के लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके भाई और मां को जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार शाम उनका भाई नितिन बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में पीछे से कार सवारों ने उनके भाई को टक्कर मार दी। कार में अनिल, प्रदीप और अन्य लोग बैठे थे। कार को प्रदीप चला रहा था। टक्कर लगने से नितिन जमीन पर गिर गया। इसके बाद नितिन के साथ मारपीट की। मारपीट में उनके भाई को अंदरूनी चोट आई। उनके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चिरोड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सूचना पाकर एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed