फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   First round of counseling for pharmacy diploma courses starts tomorrow.

Ghaziabad News: फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पहले चरण की काउंसलिंग कल से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
First round of counseling for pharmacy diploma courses starts tomorrow.
गाजियाबाद। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से सत्र 2026-27 के लिए ग्रुप-ई (फार्मेसी) डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन मुख्य काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदक 25 सितंबर से काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन




राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य विवेक कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग पहले से तीसरे चरण तक आयोजित की जाएगी। पहले चरण के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 25 से 27 सितंबर तक चलेगी। इसका सीट आवंटन परिणाम 28 सितंबर को घोषित होगा। ऑनलाइन स्थिर/परिवर्तन विकल्प का चयन 29 से एक अक्तूबर के बीच किया जा सकेगा। दस्तावेज सत्यापन भी इसी अवधि में होंगे। दूसरे चरण में विकल्प भरने और लॉक करने की तिथि तीन से चार अक्तूबर है। इस चरण का सीट आवंटन परिणाम पांच अक्तूबर को आएगा। दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन स्थिर/परिवर्तन विकल्प चयन और दस्तावेज सत्यापन छह से आठ अक्तूबर तक चलेगा। दस्तावेज सत्यापन शाम छह बजे तक पूरा करना होगा।
विज्ञापन




तीसरे चरण के लिए विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया नौ से 10 अक्तूबर को होगी। इसका सीट आवंटन परिणाम 11 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। इस चरण में सभी आवंटित सीटें स्वतः स्थिर हो जाएंगी। दस्तावेज सत्यापन 13 से 15 अक्तूबर तक होगा। यह सत्यापन भी शाम छह बजे तक संपन्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed