फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   First plywood was used to cross the drain, and now wooden poles have been installed.

Ghaziabad News: नाला पार करने को पहले प्लाई और अब लगा दी बल्लियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
First plywood was used to cross the drain, and now wooden poles have been installed.
साहिबाबाद। शहीद नगर में पुलिया का निर्माण पूरा होने का इंतजार छह महीने से है, लेकिन लोगों के लिए रास्ता हर दिन नया रूप ले रहा है। पहले नाला पार करने के लिए प्लाई का सहारा दिया गया और अब उसके आगे बल्लियां लगा दी गई हैं। यानी मंजिल तक पहुंचने के लिए पहले प्लाई पार करो और फिर बल्लियों से निकलों। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षित रास्ता मिलने के बजाय उन्हें रोज जोखिम से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुलिया का निर्माण शुरू होने के बाद से ही यहां लोगों की आवाजाही प्रभावित है। नाले पर बनाए गए अस्थायी रास्ते से लोग किसी तरह आवागमन कर रहे थे। प्लाई के सहारे नाला पार करना पहले ही जोखिम भरा था। अब ठेकेदार ने निर्माण स्थल पर बल्लियां लगा दी हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि खबर छपने के बाद से काम तो शुरू हुआ, लेकिन ठेकेदार की समझदारी ने रास्ते को और भी मुश्किल बना दिया है। स्थानीय निवासी मोहम्मद हुसैन ने बताया कि नाले पर पुलिया बनाने के लिए अस्थाई पुलिया के आगे वाले पक्के निर्माण को तोड़कर नाले के पानी को दूसरी ओर मोड़ दिया है। इसके चलते वहां एक अस्थाई नाले का निर्माण किया गया है। जहां पहले लोग प्लाई को पार कर सीधा पक्के निर्माण पर पहुंच जाते थे, लेकिन नाले का रूट डायवर्ट करने से लोगों को अब एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


---------------

सुबह कुछ अफसर आए, लेकिन फिर भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। कई बार ठेकेदार से जल्दी और व्यवस्थित तरीके से काम करने की मांग की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।- -गुरदास पाल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले केवल पुलिया पार करने की ही समस्या थी, लेकिन अब अस्थाई नाला बनाकर रखी गई बल्लियां हादसे के खतरे को और भी बढ़ा रही हैं। रात खतरा काफी बढ़ जाएगा। -सलमान, स्थानीय निवासी

यह पुलिया दोनों वार्डों को जोड़ती है, पुलिया के निर्माण में देरी के चलते न सिर्फ दुकानदारी प्रभावित हो रही है बल्कि लोगों के लिए गंतव्य तक पहुंच पाना भी दूभर हो गया है। -विजय पाल, स्थानीय निवासी


पुलिया निर्माण कार्य को ठीक तरह से कराया जाना चाहिए और लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को भी ध्यान में रखते हुए रास्ते को बंद कर बैरिकेडिंग होनी चाहिए। -सुनील कुमार, स्थानीय निवासी

---------

पुलिया निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए आठ दिन का समय दिया गया है। ठेकेदार को बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सहायक अभियंता निर्माण विभाग, गणेशी लाल
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed