फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Firing between two groups over plot possession; youth injured by gunshot.

Ghaziabad News: प्लॉट पर कब्जे करे दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Firing between two groups over plot possession; youth injured by gunshot.
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और प्लॉट पर कब्जे को लेकर 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। ताबड़तोड़ फायरिंंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान आसपास क्षेत्र में फायरिंग से अफरात-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से रिवाल्वर, सात कारतूस और तलवार आदि बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस को बेहटा हाजीपुर में संपत्ति विवाद में दो पक्षों में फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को हिरासत में लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान पीड़ित पक्ष संजय धामा की ओर से बताया गया कि कॉलोनी में 400 वर्गगज के प्लाट पर गजेंद्र सिंह ने कब्जा कर रखा है। जबकि उक्त प्लॉट को न्यायालय से संजय धामा के पक्ष में निर्णय सुनाया गया है, लेकिन गजेंद्र सिंह प्लॉट से कब्जा नहीं छोड़ रहा है। सोमवार को दोनों पक्ष प्लॉट पर कब्जे को लेकर आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनाें ओर से 10 राउंड से अधिक फायरिंग की गई। एसीपी ने बताया कि गजेंद्र पक्ष की ओर से ऋषिपाल बालियान अपने साथियों के साथ पहुंचा और कई राउंड फायरिंग की। गोली संजय पक्ष के संदीप के पैर में लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसीपी ने बताया कि मौके से ऋषिपाल पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, संजय धामा की तरफ से शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed