फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fireworks mounted on roof of car in society three arrested

आतिशबाजों पर एक्शन: बर्थडे पर टशन दिखाना पड़ा महंगा, कार की छत पर चढ़कर कर रहे थे आतिशबाजी

Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST
सार

राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा सोसायटी में कार की छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिस कार की छत पर युवक खड़े हैं, उसके पीछे एक पुलिस अधिकारी की कार भी खड़ी है।

विज्ञापन
Fireworks mounted on roof of car in society three arrested
कार की छत पर आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा सोसायटी में कार की छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जिस कार की छत पर युवक खड़े हैं, उसके पीछे एक पुलिस अधिकारी की कार भी खड़ी है। जिसकी लाल-नीली बत्ती भी जलती नजर आ रही है।
विज्ञापन


वीडियो में युवक हुड़दंग मचाते और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा सोसायटी में रहने वाले सूर्यांश का शुक्रवार को जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पार्टी में सूर्यांश और उसके दोस्तों ने कार की छत पर खड़े होकर आतिशबाजी करते हुए और नोट उड़ाते हुए वीडियो बनाई। एसीपी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर सूर्यांश दहिया और उसके दो दोस्त आलोक कुमार व विवेक चौधरी को गिरफ्तार कर तीनों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed