{"_id":"672534f46d808dd6f00c6064","slug":"firecrackers-sold-openly-despite-police-vigilance-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104327-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस की सतर्कता के बाद भी खुलेआम बिके पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस की सतर्कता के बाद भी खुलेआम बिके पटाखे
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बाद भी दीपावली पर मेन बाजार, कस्बा रोड व अन्य स्थानों पर खुलेआम पटाखे बिके।
एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते एनजीटी ने पटाखे छोड़ने पर पाबंदी लगा रखी है। मुरादनगर में एक भी व्यापारी पर पटाखे बेचने का लाइसेंस नहीं था, इसके बावजूद कस्बा रोड व अन्य स्थानों पर दुकानदारों ने पटाखे बेचे। हालांकि पुलिस ने सख्ती की थी कि कोई पटाखे न बेचे।
सूत्रों की मानें तो पुलिस की सख्ती के कारण पटाखे बेचने वालों ने कई गुना दाम में पटाखे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया। वहीं पटाखे से फैले प्रदूषण से डस्ट एलर्जी व सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि पुलिस ने पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा था। किसी दुकानदार ने चोरी छिपे पटाखे बेचे हैं तो उसकी गोपनीय जांच कराई जाएगी।