{"_id":"6a1c8f7da427ac41b10507d2","slug":"fire-erupts-at-polyester-thread-manufacturing-factory-extinguished-in-two-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19573-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पॉलिस्टर धागा बनाने की फैक्टरी में धधकी आग, दो घंटे में बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पॉलिस्टर धागा बनाने की फैक्टरी में धधकी आग, दो घंटे में बुझी
विज्ञापन
साहिबाबाद स्थित जरी फैक्टरी में लगी भीषण आग। अमर उजाला
- फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 स्थित मैसर्स जैन जरी क्रिएशन फैक्टरी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे के समय फैक्टरी में कोई श्रमिक या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। आग की लपटें और धुआं देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब 7ः30 बजे वैशाली फायर स्टेशन पर आग की सूचना मिली थी। वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा से दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बताया कि टीम के पहुंचने तक आग भीषण हो चुकी थी। आग लगने की वजह से फैक्टरी के अंदर बड़ा टिनशेड गिर चुका था इसकी वजह से आग बुझाने में दिक्कतें सामने आईं। दीवार को तोड़ते हुए जीसीबी से आग को बुझाने का काम किया गया। करीब दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू में कर कूलिंग का काम किया गया। सीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट से होने की बात सामने आई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं है। आसपास की फैक्टरियों तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।

साहिबाबाद स्थित जरी फैक्टरी में लगी भीषण आग। अमर उजाला- फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
विज्ञापन