फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire causes loss to house cash burnt

Ghaziabad News: घर में आग से 15 लाख का नुकसान, 5.50 लाख की नकदी जली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fire causes loss to house cash burnt
लोनी। संगम विहार कॉलोनी स्थित मकान में आग से लाखों रुपये और कीमती सामान जलकर राख हो गया। शुक्रवार सुबह मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे से आग फैली थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भूपेंद्र यादव निवासी राहुल गार्डन कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर पत्नी अंजू और बेटा संभव व बेटी तृषा के साथ रह रहे हैं। रात में खाना खाने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ भूतल पर बने कमरे में सो रहे थे। तड़के करीब 4:30 बजे कमरे में आग लग गई। कमरे से धुआं और आग की लपटें देखकर पड़ोसी उनके घर आए और आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने लोगों के सहयोग से कमरे की दीवार तोड़कर सबमर्सिबल की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

दमकल उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका। गृह स्वामी ने शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में साली निशा की शादी है और उसके लिए करीब 5.50 लाख रुपये, आभूषण व अन्य सामान एकत्र कर रखा था। भूपेंद्र यादव ने बताया कि साली की शादी जुलाई माह में होनी थी, लेकिन गर्मी के चलते शादी नवंबर माह तक टाल दी गई। आग से कमरे में रखी नकदी, जेवरात और कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान आदि करीब 15 लाख रुपये का नुकसान बताया है। एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि आग की जानकारी मिली है और पीड़ित ने शार्ट सर्किट घटना की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस-प्रशासन से आर्थिक मदद की लगाई गुहार
भूपेंद्र ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिता की मौत के बाद पैतृक संपत्ति से रुपये और आभूषण मिले थे। वह साली की शादी के लिए भी सामान एकत्र कर रहे थे। करीब तीन घंटे में आग से जिंदगी भर की मेहनत जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि समय रहते रसोई से सिलिंडर हटा दिया था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed