फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in Four flats of Divya Apartments in Indirapuram Ghaziabad

Ghaziabad Fire: दिव्या अपार्टमेंट में लगी आग, चार फ्लैट जलकर हुए खाक, समय पर लोगों को निकाल लिया गया बाहर

Wed, 22 Oct 2025 10:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Oct 2025 10:11 PM IST
सार

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड-दो में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक अपार्टमेंट की बाकलनी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आसपास के चार फ्लैट आग की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Fire broke out in Four flats of Divya Apartments in Indirapuram Ghaziabad
फ्रेंड्स एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट्स में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बुधवार रात शक्ति खंड दो स्थित दिव्या अपार्टमेंट के चार प्लेट आग की चपेट में आ गए। समय पर लोग बाहर निकल लिए गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आठ पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन


इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड-दो में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक अपार्टमेंट की बाकलनी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आसपास के चार फ्लैट आग की चपेट में आ गए। यह आग शक्ति खंड-दो में कैलाश भवन के पास स्थित दिव्या अपार्टमेंट में पहली मंजिल के फ्लैट की बाकलनी में लगी थी।
विज्ञापन


बालकनी में लकड़ी का काम हुआ था। जिसके कारण आग तेजी से फैली और आग ने ऊपर के तीन मंजिलों के फ्लैट की बालकनी को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान फ्लैटों में रहने वालों में भगदड़ मच गई। सभी फ्लैटों में रहने वाले लोग भाग कर नीचे आ गए। सोसायटी के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मचारी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार दमकल की आठ गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि पहली मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी में लकड़ी का काफी काम हुआ था। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

लोनी में पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने आई कार में आग लगी
लोनी के टीला शहबाजपुर गांव के पास बुधवार को सीएनजी भरवाने आई कार में अचानक आग लग गई। पंप कर्मचारियों घटना की सूचना पुलिस व अग्नि सम्मान विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed