{"_id":"663d65580215dc3ea70342a4","slug":"fire-broke-out-in-the-warehouse-of-loni-police-station-pistols-and-intoxicants-burnt-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-108683-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी थाने के मालखाने में लगी आग, तमंचे और नशीला पदार्थ जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी थाने के मालखाने में लगी आग, तमंचे और नशीला पदार्थ जला
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली लोनी के मालखाने में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। माल खाने में आग लगने पर थाने में अफरा तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने वाले सिलिंडरों के माध्यम से आग पर काबू पाया। आग लगने से तमंचे और नशीला पदार्थ जल गया। दमकल विभाग की गाड़ी भी थाने पहुंची।
माल खाने में आग लगने पर सभी पुलिस कर्मी एकत्रित हो गए। कुछ पुलिस कर्मी पानी डाल रहे थे, कुछ पुलिस कर्मी सिलिंडर से आग को बुझाने में जुट गए। आग ज्यादा न फैल जाए इसके लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मी एक पानी का टैंकर लेकर लोनी थाने पहुंचे। लेकिन आग बुझ चुकी थी। एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है। आग में जले हुए सामान की सूची बनाई जा रही है।