फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in the store room of Tronica City police station

Ghaziabad News: ट्रॉनिका सिटी थाने के मालखाने में आग लगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the store room of Tronica City police station
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना के मालखाने में आग लगने से जरूरी दस्तावेज और कीमती सामान जल गए। शनिवार दोपहर लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को टीन की छत उखाड़नी पड़ी।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मालखाने में कीमती सामान और सरकारी दस्तावेज रखे थे। मालखाने के कमरे में दोपहर के समय अचानक धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते मालखाने से आग की लपटें निकलने लगी। कमरे के गेट पर ताला लगा होने पर लोग वहां पानी नहीं डाल पा रहे थे। पुलिस व दमकल कर्मियों ने कमरे की टीन से बनी छत तोड़कर एक पानी के टैंकर से पानी डालकर आग पर काबू पाया। एसीपी ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगना प्रतीत हो रहा है। कमरे में रखा सामान जल गया है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। मालखाने में रखे विद्युत उपकरण, सिलिंडर समेत अन्य दस्तावेज जल गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed