{"_id":"646e640f32389d06620dad84","slug":"fire-broke-out-in-the-cable-of-the-sub-station-power-failure-of-six-villages-shahibabad-news-c-30-1-115116-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सब स्टेशन के केबल में लगी आग ,छह गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सब स्टेशन के केबल में लगी आग ,छह गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित गदाना विद्युत सब स्टेशन के केबल में मंगलवार रात आग लग गई। केबल फुंकने के कारण क्षेत्र के छह गांवों सहित कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मोदीनगर-हापुड़ मार्ग स्थित विद्युत सब स्टेशन से लगभग 12 से अधिक गांवों और कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति होती है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे सब स्टेशन के केबल में अचानक आग लग गई। विद्युतकर्मियों ने किसी तरह आग को काबू किया। अवर अभियंता ने बताया कि मछरी गांव में ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण केबल ने आग पकड़ी। केबल ठीक कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।। इसके अलावा गांव मछरी के जंगल में विद्युत तारों में स्पार्किंग होने के कारण ईंख के खेत में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग को काबू कर लिया था।