फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in scrap warehouse, brought under control in three and a half hours

Ghaziabad News: स्क्रैप गोदाम में लगी आग, साढ़े तीन घंटे में पाया काबू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in scrap warehouse, brought under control in three and a half hours
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में रेत मंडी के पास एक स्क्रैप के गोदाम में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने मौके पर चार फायर टेंडरों की मदद से साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद करीब एक घंटे तक दमकलकर्मियों ने बचाव कार्य किया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि गोदाम के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। गोदाम में टीन शेड की बाउंड्री वॉल के अंदर प्लास्टिक, कागज, कांच, लकड़ी का स्क्रैप रखा था। आग कबाड़ में लगने से काफी फैल गई। ऐसे में गोदाम को दोनों तरफ से हौज पाइप फैलाकर मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग पर काबू पाया गया। लगभग पांच बजे सुबह आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ ने बताया कि गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed