{"_id":"6698d31b959d27b39d01b77b","slug":"fire-broke-out-in-moving-scooter-in-ghaziabad-firefighters-brought-it-under-control-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती स्कूटी में आग: अचानक उठने लगा धुआं, युवक मचाने लगा शोर; दमकलकर्मी बनें रक्षक, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती स्कूटी में आग: अचानक उठने लगा धुआं, युवक मचाने लगा शोर; दमकलकर्मी बनें रक्षक, देखें वीडियो
Thu, 18 Jul 2024 02:05 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:05 PM IST
सार
हाईवे पर खोड़ा के सामने दमकलकर्मियों को एक युवक मदद के लिए चिल्लाता हुआ नजर आया। उसकी स्कूटी डिवाइडर के पास सड़क पर पड़ी थी और उसमें आग की लपटे उठ रही थीं।
विज्ञापन
Ghaziabad Fire
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर गुरुवार सुबह 10:30 बजे नोएडा जा रहे युवक की चलती स्कूटी में आग लग गई। वह जान बचाने के लिए स्कूटी को सड़क किनारे फेंककर डिवाइडर पर कूद गया। युवक को शोर मचाते देख अग्निशमन अधिकारी और उनकी टीम ने रुककर तुरंत अग्निशमन यंत्र से आग को काबू किया। युवक ने अग्निशमन अधिकारी और टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे वैशाली स्टेशन के इंचार्ज मूलचंद और फायरमैन सत्येंद्र व जोगिंदर कुमार एकसाथ इंदिरापुरम अहिंसा खंड एक स्थित शिप्रा कृष्ण विस्ता सोसायटी में उपकरण देखने जा रहे थे। हाईवे पर खोड़ा के सामने उन्हें एक युवक मदद के लिए चिल्लाता हुआ नजर आया। उसकी स्कूटी डिवाइडर के पास सड़क पर पड़ी थी और उसमें आग की लपटे उठ रही थीं।
विज्ञापन
टीम ने तुरंत अग्निशमन सिलिंडर की मदद से आग को पांच मिनट में काबू कर लिया। स्कूटी सवार युवक ने अपना नाम दिल्ली प्रीत विहार निवासी गोविंद बताया है। वह नोएडा स्थित अपने ऑफिस जा रहा था। स्कूटी में धुआं निकलने पर उसे दूसरे वाहन चालक ने बताकर अलर्ट किया था। सीएफओ का कहना है कि स्कूटी चालक गोविंद को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है जबकि अग्निशमनकर्मियों ने स्कूटी को पूरी तरह जलने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन