{"_id":"669e01165e893988e407792f","slug":"fire-broke-out-in-modi-casing-private-limited-a-cardboard-manufacturing-factory-in-modi-nagar-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire In Ghaziabad: गत्ता बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, 100 से अधिक कर्मचारी करते हैं काम; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire In Ghaziabad: गत्ता बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, 100 से अधिक कर्मचारी करते हैं काम; ऐसे बची जान
Mon, 22 Jul 2024 12:20 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:20 PM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर में बीते रविवार को गत्ता बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस कंपनी में 100 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। जो इस हादसे में बच गए।
विज्ञापन
फैक्टरी में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी इंडस्ट्रीज समूह की गत्ता बनाने की फैक्टरी मोदी केसिंग प्राइवेट लिमिटेड में रविवार देर रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। सूचना पर मोदीनगर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने लगभग छह घंटे में आग पर काबू पाया गया। एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि जेसीबी की मदद से फैक्टरी के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। फैक्टरी में मोदी समूह की शराब सहित अन्य कई कंपनियों का पैकिंग का सामान बनाया जाता है।
विज्ञापन
फैक्टरी में 100 से अधिक श्रमिक काम करते हैं। रविवार को अवकाश के कारण फैक्टरी बंद थी। बराबर वाली फैक्टरी मोदी रेवलॉन में काम कर रहे कर्मचारी ने आग देख कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। एफएसओ ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग का कारण पता लगाया जा रहा है। मोदी समूह के पीआर जीएम डीडी कौशिक का कहना है आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन