{"_id":"67fc06013e8b56116f0a7e77","slug":"fire-broke-out-in-a-plastic-goods-warehouse-major-accident-averted-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-3670-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लास्टिक सामान के गोदाम में धधकी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लास्टिक सामान के गोदाम में धधकी आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास रविवार दोपहर प्लास्टिक के पाइप और टंकी व अन्य सामान बनाने वाली कंपनी के गोदाम में आग धधक गई। गोदाम के आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर वैशाली फायर स्टेशन से वाटर टेंडर भेजकर आग बुझाई गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं सूचना के आधार पर अन्य फायर स्टेशनों से बुलाए गए दमकल वाहनों को रास्ते से ही वापस भेज दिया गया। आग कैसे लगी अभी इसकी जांच चल रही है, फिलहाल अभी तक की जांच में गोदाम मालिक पर दमकल विभाग की तरफ से दी जाने वाली एनओसी न होने की बात सामने आई है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित प्लास्टिक सामान के गोदाम में आग लगी थी। गोदाम क्षेत्र के ही रहने वाले संदीप अग्रवाल की राघव ट्यूब कंपनी का था। कंपनी में तैयार होने वाले प्लास्टिक के टैंक, पाइप व अन्य सामान यहां रखे जाते थे। ट्रांसपोर्ट क्षेत्र होने की वजह से यही से सप्लाई भी की जाती थी। सीएफओ ने बताया कि कई आग की सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर के साथ टीम को मौके पर भेजा गया था। कुछ समय बाद वैशाली फायर स्टेशन से एक फायर टेंडर को मौके पर बुलाया गया और चारों तरफ से घेर कर टीम ने आग पर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अन्य जिलों व फायर स्टेशन से मंगाई गईं दमकल गाड़ियों को रास्ते से ही वापस भेज दिया गया। सीएफओ ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं आर्थिक नुकसान का आंकलन फिलहाल चल रहा है।
12 दिन में दो फैक्टरी और छह ट्रक हो चुके हैं राख
लोनी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के साइट दो में संचालित अगरबत्ती में इस्तेमाल होने वाला इत्र बनाने की फैक्टरी गुप्ता एरोमेटिक में सात अप्रैल की सुबह तड़के करीब तीन बजे अचानक आग धधक गई थी। आग ने पास में ही संचालित रोप-वे लिफ्ट निर्माता फैक्टरी जेपीएस इंजीनियरिंग को भी चपेट में ले लिया था। फैक्टरियों में सो रहे कर्मचारियों ने छतों से कूदकर अपनी जान बचाई थी। इससे भी पहले तीन अप्रैल को राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सैफुल बंगाली पार्किंग में सेनेटरी व किराना सामान से लदे खड़े छह ट्रकों में आग लग गई थी। हादसे में सभी ट्रक जलकर सामान समेत राख हो गए थे। इसमें भी करोड़ों का आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी और ऊपर से शॉर्ट-सर्किट आग हादसों की बड़ी वजह बन रही है। अभी तक हुए हादसों में आग लगने की वहज बढ़ती गर्मी और सूरज की रोशनी से गर्म होकर सुलगने वाले सामान से आग फैलने की बात सामने आई है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि गर्मी के इस सीजन में लोगों की जागरूकता के लिए बड़े प्रतिष्ठानों में अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जानकारी भी दी जा रही है। आग हादसों से निपटने के लिए हमारी टीमें भी हर समय तैयार हैं।