{"_id":"67ebb66f6f3e4a69cd0258ce","slug":"fire-broke-out-in-a-house-in-hapur-due-to-unknown-reasons-15-animals-died-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: घर में अज्ञात कारणों से लगी आग... 15 पशुओं की हुई मौत, सामान और अनाज भी जलकर राख हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: घर में अज्ञात कारणों से लगी आग... 15 पशुओं की हुई मौत, सामान और अनाज भी जलकर राख हुआ
Tue, 01 Apr 2025 03:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 01 Apr 2025 03:18 PM IST
सार
तेज हवा होने से आग तेजी से फैली। ग्रामीणों ने पीड़ित को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, तब तक आग भड़क चुकी थी।
विज्ञापन
आग से खाक हुआ घर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान के घर में बंधी 15 बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं, घर में रखा अनाज व अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
रामपुर न्यामपुर निवासी किसान विजेंद्र सिंह खेती के साथ ही पशुपालन भी करते हैं। उन्होंने घर पर ही बकरियां पाली हुई हैं। मंगलवार की सुबह विजेंद्र और उनके परिवार के लोग खेत पर गेहूं की कटाई करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा होने से आग तेजी से फैली। ग्रामीणों ने विजेंद्र को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, तब तक आग भड़क चुकी थी। जिसकी चपेट में आकर बाडे़ में बंधी 15 बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा करीब आठ क्विंटल गेहूं, दो सिलाई मशीन, आभूषण, नकदी, कपड़े और अन्य सभी सामान भी जल गया। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार के पास खाने तक का राशन नहीं बचा है। इसलिए प्रशासनिक स्तर से इन्हें मदद दी जानी चाहिए। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच कराकर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन