फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire brigade checks malls and restaurants, serves notices to five

Ghaziabad News: मॉल व रेस्तरां में दमकल की चेकिंग, पांच को थमाया नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade checks malls and restaurants, serves notices to five
साहिबाबाद। उत्तरी गोवा के अरपोरा में संचालित नाइट क्लब में छह सितंबर की रात हुए आग हादसे के बाद मंगलवार को अग्निशमन विभाग ने जिले के 30 स्थान जिनमें रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और क्लब व बार शामिल हैं, उनकी चेकिंग की। यहां अग्निशमन व्यवस्थाओं की जांच की और उपकरणों का परीक्षण भी किया। इस दौरान पांच प्रतिष्ठानों में खराब उपकरण, व्यवस्थित निकासी का न होना और अग्निशमन सिस्टम में खामियां मिलीं। सभी सात प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गोवा स्थित क्लब में हुए हादसे में 25 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद मंगलवार को जिले के अलग-अलग 30 स्थानों पर संचालित प्रतिष्ठानों में चेकिंग अभियान चलाया गया था। बताया कि सभी स्थानों पर दमकल कर्मियों व अधिकारियों ने खुद अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कर उनकी जांच की। यहां तक कि कर्मचारियों को भी आग हादसे से निपटने का प्रशिक्षण दिया। सीएफओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान हल्दीराम रेस्तरां, रूबरू रेस्तरां, यलो चिली रेस्तरां, वेदांता फार्म हाउस और गोल्डन क्रिस्टल रेस्तरां में बड़ी खामियां पाई गईं। कई स्थानों पर अग्निशमन उपकर खराब मिले तो कहीं फायर सिस्टम में गड़बड़ी। कुछ स्थानों पर आग हादसे के दौरान आपातकालीन निकासी की व्यवस्था में खामियां मिलीं। सभी पांच प्रतिष्ठानों को दस दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed